September 17, 2026 4:42 pm

SEMICON India 2026 का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

SEMICON India 2026 के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 17 सितंबर को नई दिल्ली के यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन किया। 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन की थीम ‘Silicon to Systems: Building the Ecosystem’ है। आयोजन का उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग, निवेश, इनोवेशन और टैलेंट डेवलपमेंट को बढ़ावा देना है। इसमें 600 से अधिक

कंपनियां और 52 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं और भारत की निर्माण परंपरा को आधुनिक टेक्नोलॉजी से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर 

और विकसित भारत के विजन की बात की।

प्रधानमंत्री ने देश की आर्थिक और तकनीकी प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था के साथ दुनिया का भारत पर भरोसा भी बढ़ रहा है। उन्होंने सेमीकंडक्टर डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, इनोवेशन और skilled workforce तैयार करने पर विशेष जोर दिया।

SEMICON India 2026 में वैश्विक semiconductor कंपनियों, नीति निर्माताओं, निवेशकों, researchers, startups, academic institutions और students की भागीदारी हो रही है। आयोजन में छह international country pavilions के साथ semiconductor ecosystem के विभिन्न क्षेत्रों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB)

Leave a Comment