September 17, 2026 3:32 pm

पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देशभर से मिल रही हैं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर राजनीति, खेल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रही हैं। सोशल मीडिया पर भी प्रधानमंत्री मोदी के लिए बधाई संदेशों का सिलसिला जारी है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और सुरेश रैना समेत कई खिलाड़ियों ने भी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सेवा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भी कई कार्यक्रम निर्धारित हैं।

Leave a Comment